India Rise Special

“पंजाब में सत्ता संभालते ही ‘आप’ ने दिया विवादित बयान” – खट्टर

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को 31 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आप पर विवादित मुद्दा छेड़ने का आरोप लगाया है।

 

 

आप ने आते ही छेड़ा विवादित मुद्दा

 

 

खट्टर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को बने चंद दिन हुए हैं। और उन्होंने विवादित मुद्दा छेड़ दिया है।चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक था, हक है और हमेशा रहेगा। जब तक हरियाणा की जनता साथ है, चंडीगढ़ को कोई नहीं छीन सकता। वहीं 134ए को खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ गरीब छात्रों को 10 प्रतिशत दाखिले मिलते थे, अब इसका दायरा 25 प्रतिशत से भी अधिक होगा।

 

 

प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर लगी लगाम

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछली सरकार में भले ही भ्रष्टाचारी न पकड़े जाते हों लेकिन हमारी सरकार में पकड़े जाते हैं। और आज भ्रष्टाचार होने के प्रमाण भी मिलते हैं। जिसके खिलाफ भी प्रमाण मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अनाज की खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि, अभी मंडियों में आवक बहुत कम हुई है। सरकार फसल खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है, सभी व्यवस्थाओं पर नजर है। वहीं पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: