India Rise Special

Haryana : पत्नी ने दांतों से काटी पति की जीभ, 15 टांके आए, जानिए क्या हैं मामला ?

हिसार : हरियाणा के जिला हिसार के बरवाला क्षेत्र अजीबोगरीब मामला सामने आया है , जहाँ विवाद के दौरान एक पत्नी ने पति की जीभ काट ली। यह पूरा मामला बरवाला इलाके के गांव ढाणी गारण में रहने वाले युवक कर्मचंद की पत्नी ने दांतों से अपने पति की जीभ काट दी। सिर पर लाठी से वारकर घायल कर दिया। परिवार वालों के साथ गाली गलौज का भी आरोप है। जख्मी हालत में परिजन कर्मचंद को हांसी के सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कर्मचंद की जीभ पर 15 टाकें आए। बरवाला थाना पुलिस ने सरस्वती के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

इस वजह पत्नी ने पति की काटी जीभ 

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित युवक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”10 साल पहले बेटे कर्मचंद की शादी फतेहाबाद जिले के गांव इंदाछुई की रहने वाली सरस्वती के साथ हुई थी। बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। पिछले कुछ दिनों से सरस्वती घर पर लड़ाई झगड़ा करती है। सभी के साथ गाली गलौज करती और जान से मारने की धमकी देती है।”

ये भी पढ़े :- Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, PM नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे कांग्रेसी नेता

शुक्रवार रात करीब 9 बजे चौबारे से बेटे की चिल्लाने की आवाज आई। दौड़ कर ऊपर गए तो बेटा फर्श पर पड़ा हुआ था। मुंह और सिर से खून बह रहा था। मैंने और मेरी पत्नी ने बेटे को संभाला वह बोल नहीं पा रहा था। उसने कागज पर लिख कर दिया कि पत्नी ने दांतों से जीभ काट दी है। जख्मी हालत में बेटे को हांसी के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। वहां से शहर के एक निजी अस्पताल ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने जीभ पर 15 टाकें लगाए। बेटा अभी भी बोल नहीं पा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: