India Rise Special

धाता: लउभा-जिला प्रशासन ने किया ग्रामीणों को जागरूक, हुआ सम्मान

फतेहपुर।

जिले के अंतिम छोर धाता विकासखंड में जिला प्रशासन और लघु उद्योग भारती का संयुक्त कार्यक्रम ग्लोबल इन्वेस्टर्स ग्रामीण जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। यहाँ पर सहायक उपायुक्त उद्योग प्रबल प्रताप सिंह, लउभा प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रदीपिका सिंह, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित कई भावी उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कई उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

सहायक उद्योग उपायुक्त प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम किया गया है। हमारा विभाग लगातार उद्योगों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। आप लोग सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर उनका लाभ ले सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से जुड़ी कई कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ओडीओपी के बारे में भी विस्तार से बताया। सहायक उपायुक्त उद्योग प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम की वन ट्रिलियन इकॉनमी के लिए जनपद स्तर पर कई कार्य किए जा रहें है। उन्होंने कहा, कार्य के लिए आप संकल्प लीजिए और आगे बढ़िए। उद्योग विभाग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आप संकल्प लीजिए, आगे बढ़िए सफलता आपके निकट होगी। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने महिलाओं को उद्योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। खंड विकास अधिकारी ने दुनिया के कई उद्यमियों के सफलता की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग और लघु उद्योग भारती आज हम लोगों को उद्योगों के बारे में जानकारी देने आया है, यह हम सबके लिए बड़ा अवसर है। हमें इसका लाभ लेते हुए आगे बढ़ना है। इस दौरान कई महिलाओं ने भी उद्योग में करियर बनाने के लिए शामिल होने के लिए
लघु उद्योग भारती के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा, कोई भी व्यवसाय छोटा नहीं होता। आप आगे बढ़िए और उद्योग लगाइये उन्होंने बताया कि जब तक आप व्यवसाय को छोटा-बड़ा समझेंगे तब तक कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने भावी उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा, आप निश्चय करिए तो लोग भी आपकी मदद करने वाले मिलेंगे। बस अपने लक्ष्य से भटके नहीं तो हर हाल में सफलता मिलेगी। भावी उद्यमियों की समस्याओं को दूर करते हुए लउभा सदस्य ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। कार्यक्रम के दौरान आयरन स्टोर का कार्य करने वाले अवधेश कुमार, बेकरी का कार्य करने वाले रामचंद्र और पोषाहार का वितरण का कार्य करने वालीं वंदना, आरती को सम्मानित किया गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: