Entertainment

70 वर्ष की आयु में फ़िल्म अभिनेता कबीर बेदी ने रचाई शादी, जानिए क्या है वजह ?

कई फिल्मों में बेटी के पिता से खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी का अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। कबीर बेदी ने साल 1971 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। और बॉलीवुड की 60 से ज्यादा समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया। लेकिन कबीर बेदी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे।

 

 

53 साल पहले की पहली शादी

 

 

साल 1969 में कबीर बेदी ने डांसर प्रोतिमा बेदी से शादी की। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम पूजा बेदी और बेटे का नाम सिद्धार्थ बेदी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बेहतरीन अदाकारा परवीन बॉबी से नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसको लेकर प्रोतिमा और कबीर बेदी का तलाक हो गया। इसी बीच 1997 में बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली। और साल 1998 में एक हादसे में उवकी पत्नी प्रेतिमा की भी मौत हो गई।

 

 

परवीन बाबी से भी रहा अफेयर

 

कबीर और परवीन की नजदीकियां बढ़ने से उनके पत्नी के साथ संबंध फीके पड़ने लगे। हालांकि अभिनेता कबीर के साथ अभिनेत्री परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर तय किया। लेकिन काम में व्यस्तता के चलते कबीर और परवीन में जल्द ही मतभेद पैदा हो गए। और शिकवे-शिकायतों के चलते दोनों अलग हो गए।

 

 

दूसरी पत्नी – सुसैन हम्फ्रेस

 

 

परवीन बाबी से रिश्ता टूटने के बाद कबीर का नाम ब्रिटिश फैशन डिज़ाइनर सुसैन हम्फ्रेस से जुड़ा। जल्द ही दोनों ने शादी भी कर ली। हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। और सुसैन-कबीर का तलाक हो गया। और दोनों का एक बेटा अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल है।

 

 

तीसरी पत्नी निक्की से महज 15  साल चली शादी

 

 

सुसैन से तलाक के बाद कबीर यहीं नहीं रुके और उन्होंने 1990 के दशक में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से तीसरी शादी रचाई। और इनकी ये तीसरी शादी भी बस 15 साल ही चली। और दोनों ने तलाक दे लिया।

 

 

30 साल छोटी महिला से की चौथी शादी

 

तीन शादियां और एक अधूरा रिश्ता निभा चुके कबीर बेदी ने 6 साल पहले यानी अपने 70वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी की। मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर परवीन अभिनेता कबीर बेदी से 30 साल छोटी हैं। और दोनों तकरीबन 10 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: