Delhi

आगमी चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, जानिए क्या बनाई रणनीति ?

दिल्ली : आम आदमी पार्टी संगठन के विस्तार की तेजी से तैयारी में जुट गई है। पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए संगठन के पंचायत, यूथ और छात्र विंग प्रदेश स्तरीय बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन निर्माण करेगी। इसी क्रम में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में 24, 25 और 26 जून को ताबड़तोड़ तीन दिन बैठकें होंगी। इनमें भाग लेने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी भी सौंपी जाएंगी। यह जानकारी निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र प्राताप सिंह ने गुरुवार को दी।

ये भी पढ़े :- राष्ट्रपति चुनाव 2022 : एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन

24 जून को पंचायत प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी जिसमें सभी जिलों के पूर्व पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक का नेतृत्व पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल करेंगे। जबकि 25 जून को युथ विंग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज आवाना के नेतृत्व में होगी। 26 जून को छात्र विंग (सीवाईएसएस) की बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे करेंगे।

ये भी पढ़े :- आज से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र…..

हरियाणा के नगर निगम में मिली सफलता को देखते हुए संगठन यूपी के नगर निगम चुनावों में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता का निर्माण और पूर्व पदाधिकारियों को नई जिम्म्मेदारी जिलों में संगठन के विस्तार के लिए दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पंजाब के बाद हरियाणा में मिली जीत से काफी उत्साहित हैं। यूपी में भी जीत का परचम फहराने के लिए संगठन के विस्तार में तेजी से जुटे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: