India Rise Special

आज से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र…..

पटना : बिहार विधानमंडल (Bihar Legislature) का मानसून सत्र(monsoon session) शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है.  मानसून सत्र 24 जून से 30 जून तक जारी रहेगा, इस दौरान  इसमें केवल पांच बैठकें ही होंगी। इसके साथ ही बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में सेना भर्ती की योजना अग्‍न‍िपथ, बेरोजगारी, राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने का भी प्रयास कर सकती है। हालांकि कांग्रेस और राजद में बढ़ती दूरी के कारण विपक्ष इस बार बंटा हुआ दिखेगा। तेजस्‍वी यादव(Tejashwi Yadav)और उनकी पार्टी राजद सरकार के खिलाफ आक्रामक तरीके से अपनी बात रखने की तैयारी कर चुकी है।

ये भी पढ़े :- राष्ट्रपति चुनाव 2022 :- एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमन्त्री मोदी से की मुलाकात

भाजपा और जदयू मध्य अंतर्विरोध के बने हालात 

मानसून सत्र के दौरान भाजपा (BJP) और जदयू(JDU) के बीच में अंतर्विरोध देखा जा सकता है. इस मुद्दे पर जदयू पुनर्विचार मांग को उठा सकती है. वही दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने जदयू नेताओं खरें सवाल खड़े किये है. राजद विधानसभा और विधान परिषद में इसे मसला बनाएगा. वही इस मसले पर  राजद  ने बोलते हुए कहा है कि, ”जदयू को इस मसले पर सदन में अपना स्‍टैंड साफ करना चाहिए। केवल भाजपा को छोड़ दें तो कांग्रेस और माले समेत बिहार की सभी राजनीति‍क दल इस योजना पर फिर से विचार करने की मांग कर चुके हैं।”

ये भी पढ़े :- बिहार में पांच ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द, जानिए आखिर क्या है वजह ?

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा दल (Hindustani Awam Morcha Dal) के विधायकों की बैठक आज 

शुक्रवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की विधायक दल की बैठक आयोजन करने वाली है। बैठक पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना स्थित सरकारी आवास पर शाम छह बजे आयोजित होगी। इसमें बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर विधायकों संग विचार-विमर्श होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: