PoliticsTrending

कानपुर में बोले योगी, कहा- प्रदेश में आज तक नहीं बही विकास की गंगा

भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कानपुर देहात संवर रहा है, निखर रहा है

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कानपुर देहात पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोए माँ कात्यायनी देवी की कृपाभूमि व महान क्रान्तिकारियों की तपस्थली क्रांतिभूमि कानपुर देहात में आज मुझे उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कानपुर देहात संवर रहा है, निखर रहा है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में अहर्निश कार्य कर रही है। कानपुर देहात में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल 3,44,186 राशन कार्ड धारक अंत्योदय का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
हर भूखे को भोजन उपलब्ध हो , इस हेतु डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। हमारे लिए सत्ता प्रदेश की विकास यात्रा का संकल्प है। जनपद कानपुर देहात में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में 1,79,318 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उनके दुःसाध्य जीवन को मधुमास के सरस उत्सव में परिवर्तित किया है।
सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। सौभाग्य योजना के तहत कानपुर देहात में कुल 92,000 लाभार्थियों को विद्युत संयोजन प्रदान कर लाभान्वित किया जाना हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि, नया उत्तर प्रदेश नए उजियारे के साथ विकास के सुपथ पर आगे बढ़ रहा है। बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। इसी कड़ी में कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा में 41.28 करोड़ से सेंगुर नदी पर पुल निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण सुनिश्चित किया गया है।
कानपुर देहात आज चतुर्दिक विकास की ओर अग्रसर है। आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा श्रेष्ठ माध्यम है। जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में बना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डबल इंजन की भाजपा सरकार की इसी सोच का जीवंत प्रमाण है।
हमारी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत क्रियाशील है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सुदृढ़ सिंचाई व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने जनपद कानपुर देहात में उमरहट पम्प नहर परियोजना से किसान-कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रदेश के खुशहाल और समृद्ध किसान हमारी सरकार की पहचान हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: