
इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य…नहीं लड़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
चुनावी में कांग्रेस के 2 सांसदों मल्लिकार्जुन खड़गे vs शशि थरूर के बीच मुकाबला
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष (CONGRESS PRESIDENT) पद के लिए आज चुनाव होना है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज करीब 9000 से अधिक प्रतिनिधि आज पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव करेंगे। शीर्ष पद के लिए कांग्रेस(CONGRESS) के दो सांसद शशि थरूर (SHASHI THAROOR) और मलिकार्जुन खरगे(MALLIKARJUN KHARDE) में सिंह अपने आदर्श उम्मीदवार का प्रतिनिधियों को चुनाव करना है। मतदान आज सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक होगा नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के लिए टिक्का मतदान करेंगे।
PM मोदी आज गुजरात में गरीबों को बांटेंगे कार्ड, लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज….
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मध्य प्रदेश 12 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे और 19 अक्टूबर को मतगणना होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए घोषणा होगी। आईसीसी हेड क्वार्टर में भी मतदान केंद्र स्थापित किया गया है यह भी बताया गया है कि जहां पर 50 से अधिक प्रतिनिधि वोटिंग करेंगे पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र होगी इसमें कोई संदेह नहीं है या पहली बार नहीं है जब कोई गैर गांधी नेता स्वतंत्रता के बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। वर्ष 2000 में सोनिया गांधी के खिलाफ भी जितेंद्र प्रसाद में कांग्रेसी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था इसमें सोनिया एक विजेता के रूप में उभरी थी और 20 साल से पार्टी की कमान संभाले हुए।
आपको बता दें कि सोनिया गांधी पार्टी के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष उन्होंने 1998 से 2017 तक लगातार इस पद को संभाला इसी बीच कुछ समय के लिए राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने लिस्ट 2019 लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और एक बार फिर पार्टी की कमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में है।
जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और कुछ वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय के बूथ पर मतदान करेंगे वही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी समेत करीब 40 प्रतिनिधि शिविर में ही अपना वोट डाल सकेंगे। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवार शशि थरूर और मलिकार्जुन खरगे अपने-अपने गृह राज्यों के मुख्यालय त्रिवेंद्रम ऑफ बेंगलुरु में अपना वोट डालेंगे।