
सऊदी अरब ने किया ऐलान, रेड लिस्ट देशों पर लगाएगा तीन साल का बैन
सऊदी अरब ने अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, भारत, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।
दुनिया में कोरोना वायरस के हर रोज मामले सामने आ रहे हैं। दुनिया में कोरोना के कारण लोगों की मौत भी हो रही है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कई देशों ने यात्रा पर भी पाबंदियां लगा रखी हैं। इस बीच सऊदी अरब ने बाकी देशों के लिए ऐसा ऐलान किया है, जिसकी हैरानगी सबको होगी। सऊदी अरब ने रेड लिस्ट में शामिल देशों में जाने वालों के लिए तीन साल की यात्रा प्रतिबंध लगाने जा रहा है।
सऊदी अरब ऐसा कोरोनो वायरस और इसके नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगा रहा है। सऊदी अरब ने अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।
बता दें कि मंगलवार को 1379 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामले बढ़कर 5,20,774 हो गए हैं और अब तक 8189 मौतें हुईं हैं। दैनिक संक्रमण जून 2020 में 4,000 के ऊपर के शिखर से जनवरी की शुरुआत में 100 केस तक से नीचे आ गया। खबरों के मुताबिक, मार्च 2020 के बाद कुछ सऊदी नागरिक मई में पहली बार अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।
उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। जो कोई भी इसमें लिप्त होगा, वो वापसी पर कानूनी जवाबदेही और भारी दंड के अधीन होंगे और तीन साल के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बादल फटने से 40 लोग लापता, गृहमंत्री ने कहा- जान बचाना प्राथमिकता