लखनऊः केशव मौर्य अपने अंदाज में बोले- सपा के गुब्बारे से हवा निकलने वाली है, यह नई सपा नहीं है यह सबसे खराब हालत 2022 में होगी। किसानों के विरोधी पार्टी है सपा, गन्ना का भुगतान नहीं होता था किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था।
36 हजार करोड़ का कर्ज किसानों का माफ किया था हमारी सरकार ने किसानों को किस्त दिया जा रहा है। किसानों के खाते में एक लाख 60 हजार करोड़ भेजे जा चुके है। सपा बसपा में जो योजना बने उनका 15 प्रतिशत अपने खाते में चाहती है।
हमारे प्रधानमंत्री किसानों से माफी तक मांग लेते है, गरीब कल्याण समाजवादी पार्टी कभी नही सोच सकती, यह सिर्फ गुंडों और माफियाओं के लिए काम करती है। यह दंगाई और माफियाओं को टिकट दे रहे है। जनता 2022 में बहुत करारा सबक सिखाएगी। भाजपा बनाम ऑल होगा तब भी 300 कमल खिलेगा।। आज दिल्ली बैठक है चुनाव समिति की उसमें जा रहे है।
खबर यह भी हैं कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे है। वहीं बीजेपी पार्टी की गाइड लाइन के मुताबिक पार्टी से एक परिवार के दो लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा।