
TrendingUttar Pradesh
UP: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सीएम योगी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देशभक्ति का भाव पैदा हो और हम सब अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्रपति के भाव सदैव निखार सके।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ परिवर्तन चौक पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान एक अवसर आए थे जिसके माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की राजनीति में स्थापित हो सकते थे। मगर इससे इधर उन्होंने हमेशा क्रांति का मार्ग चुना।
सीएम योगी ने कहा कि देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति का भाव पैदा हो और हम सब अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्रपति के भाव सदैव निखार सके।
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। pic.twitter.com/utAEWgyuoK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023