IndiaIndia - World

पराक्रम दिवस : पीएम मोदी – राष्ट्रपति मुर्मू ने दी नेताजी को दी श्रद्धांजलि, कहा – “उनके विजन को साकार करने का प्रयास”

नेशनल डेस्क : सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी – राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की,  ”औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनके उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मोदी सरकार ने 2021 में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ का नाम दिया है।”

नेताजी को याद करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। उन्हें औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए याद किया जाएगा। हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।”

ये भी पढ़े :- आज राष्ट्रपति मुर्मू बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी सम्मानित, पीएम मोदी विजेता बच्चों से करेंगे बात…

राष्ट्रपति मूर्मू ने दी नेता जी को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पराक्रम दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सभी देशवासी भारत माता के एक महान सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नेताजी असाधारण साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में लाखों लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। सभी भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।”

इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी नेता जी को याद करते हुए ट्वीट किया, “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: