PoliticsTrending

UP Election 2022 : भाजपा को झटका ! कई लोग सपा में शामिल

रामकुमार अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी को छोड़ सपा में शामिल

लखनऊ : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की सियासी राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि बस्ती से ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर रामकुमार अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी को छोड़ सपा में शामिल हो गए। इसी क्रम में अखिलेश यादव की नीतियों 1 नेतृत्व में आस्था जताते हुए रायबरेली से भाजपा नेता व पूर्व विधायक शिव गणेश लोधी के पुत्र राहुल लोधी के साथ रामअवतार अजय कुमार समेत हजारों साथी सपा में शामिल हुए। वही महाराजगंज जिला पंचायत सदस्य बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए। देश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते सपा का राजनीतिक कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में विकास की राह दिखाने वाले अखिलेश यादव की नीतियों और उनके नेतृत्व के आस्था के मुरीद होकर काफी लोग अब सत्ता से मोहभंग कर उनके साथ जोड़ कर एक बार फिर प्रदेश में अखिलेश यादव की वापसी चाहते हुए लगातार उनके साथ जुड़े रहे और उनका कुनबा मजबूत कर रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: