SportsTrending

CWG 2022 : पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में भाविना, कुश्ती में दीपक और बजरंग पूनिया जीते

इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

* पुरुष 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में

स्पोर्ट्स डेस्क: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में एक और भारतीय पदक पक्का हो गया है ।उन्होंने इस स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की सू बैली को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है। आठवें दिन भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है। लॉन बॉल में भारत की लवली चौबे और नयनमोनी को इंग्लैंड की सोफी तोलचंद्र और एमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उनके पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

 

कुश्ती में बजरंग और दीपक पूनिया जीते

कुश्ती में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। बजरंग ने 65 किलोग्राम बारवर्ग में नॉरू के लॉवे बिंघम को 4-0 से हराया। वहीं, दीपक ने 86 किलोग्राम भारवर्ग में न्यूजीलैंड के मैथ्यू को 10-0 से हराया।

Commonwealth Games 2022 Day 8 Live Updates Events Results from Birmingham CWG News Updates in Hindi

पुरुष 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में

पुरुषों की 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में पहुंच चुका है। दूसरे हीट में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और 3.6.9 मिनट का समय निकाला। वहीं, कुल मिलाकर भारतीय टीम छठे स्थान पर रही।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: