
शीला दीक्षित की सरकार में 15 साल मंत्री रहे अशोक वालिया का कोरोना से निधन
राजनीतिक जगत के लिए एक बहुत बुरी खबर है, दर्शन शीला दीक्षित की सरकार में 15 साल मंत्री रहे अशोक वालिया ( Ashok Walia ) का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया ( Ashok Walia ) शिक्षा, स्वास्थ्य,वित्त मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे थे।

यह भी पढ़े : अब मोटापे को बोले बाय-बाय क्योंकि यह आयुर्वेदिक तरीके आपका मोटापा गायब कर देंगी
कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में 8 दिसंबर 1948 को हुआ , अशोक कुमार वालिया ने डॉक्टरी की पढ़ाई की थी जो उन्होंने 1972 में मध्यप्रदेश के इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की थी, MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद डॉक्टर वालिया प्रोफेशन से फिजिशियन बन गए थे.
यह भी पढ़े : अब मोटापे को बोले बाय-बाय क्योंकि यह आयुर्वेदिक तरीके आपका मोटापा गायब कर देंगी
चौथे कार्यकाल में बने लक्ष्मी नगर के विधायक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक कुमार वालिया दिल्ली की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी विधानसभा के सदस्य रहे। जिसके बाद वह अपने चौथे कार्यकाल में दिल्ली के लक्ष्मी नगर से विधायक रहे। वहीं पहले से लेकर तीसरे कार्यकाल तक वह गीता कॉलोनी के विधायक रहे। वह कई प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री रहने के साथ ही ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे.