
Punjab Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की सूची, CM चन्नी भी लड़ेंगे चुनाव
अन्य सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम इस प्रकार हैं...
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची जारी करते हुए कांग्रेस ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू अमृतसर ईस्ट से मैदान में उतरेंगे।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 86 सीटों में के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें सीएम चेन्नई और सिद्धू के अलावा प्रताप सिंह बाजवा को कादयान सीट से सुखविंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से और हरिंदर पाल सिंह मानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
अन्य सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम इस प्रकार हैं…
सुल्तान पुर से नरेश पुरी
पठानकोट से अमित विज
गुरुदासपुर से बारिंदरजीत सिंह पाहरा
दीना नगर से अरुणा चौधरी
श्रीहरगोविंदपुर से मंदीप सिंह रांगर
फतेहगढ़ चुड़ियान से तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा