India Rise Special

पंजाब: कांग्रेस को झटका ! जोगिन्दर मान सिंह AAP में शामिल

जोगिंदर सिंह मान हाथ का साथ छोड़ते ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पंजाब: पंजाब राज्य में चुनाव तारीखों के ऐलान हो चुका है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में भी दल बदल का सिलसिला शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने आज अपने 86 उम्मीदवारों की घोषणा की है वहीं कांग्रेस को झटका देते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री और तीन बार एमएलए रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। जोगिंदर सिंह मान हाथ का साथ छोड़ते ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जोगिंदर सिंह मान के दोआब क्षेत्र में किसी हलके से चुनाव लड़ने की भी संभावना व्यक्त की। कांग्रेसमें रहते हुए वह फगवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन अब वह वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि जोगिंदर सिंह मान पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के भांजे है।

कांग्रेस पार्टी छोड़ते ही मान सिंह ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी मृत्यु के बाद उनका शव कांग्रेस के झंडे में लिपटे रहे लेकिन महाराजा अमीरों और मौका प्रश्नों के कारण उनका जमीर पार्टी में रहने की गवाही नहीं देता है इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: