
राम विलास पासवान की जयंती पर छलका पीएम मोदी का दर्द
पिछले साल अक्टूबर में रामविलास पासवान का निधन हो गया था। राम विलास, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। वह सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे
दलित नेता एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान की आज जयंती है। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दर्द जनता के सामने छलक पड़ा। पीएम मोदी ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनसेवा और वंचितों, दलितों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने उनकी जयंती पर ट्वीट भी किया है।
पिछले साल अक्टूबर में रामविलास पासवान का निधन हो गया था। राम विलास, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। वह सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे और उन्होंने समाजवादी समूहों से लेकर कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दलों की सरकारों में मंत्री के रूप में सेवा दी। मोदी ने ट्वीट में लिखा कि आज मेरे मित्र दिवंगत राम विलास पासवान जी की जन्म जयंती है।
आज उनकी कमी बहुत खल रही है। वह भारत के सबसे अधिक अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे। जनसेवा और वंचितों के सशक्तीकरण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि राम विलास पासवान के निधन के बाद से उनकी पार्टी के अंदर गुटबाजी शुरू हो गई है। उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस दोनों ही पासवान की राजनीतिक विरासत पर दावा जता रहे है।
चिराग अपने पिता की पारंपरिक लोकसभा सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ने वाले हैं, ताकि अपने पक्ष में पार्टी समर्थकों को जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : गिरगिट ने ऐसे बदले रंग, वीडियो देख लोगों का मन हुआ कलरफुल