
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने आज तीसरी सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी की गई सूची में 85 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। बता दें कि बसपा से छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है वही कांग्रेसी छोड़ने वाली आदित्य सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घर रायबरेली से टिकट दिया वहीं समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले नितिन अग्रवाल को को भी टिकट मिला है। इतना ही नहीं कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के तीसरे चौथे चरण वाले मतदान वाले क्षेत्रों के लिए आज सूची जारी की है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी की गई सूची में आदित्य सिंह नितिन अग्रवाल असीम अरुण का नाम शामिल है। वहीं इस बार कांग्रेस के 40 फीसद महिला टिकट आरक्षण के चलते भारतीय जनता पार्टी ने भी इस बार 85 प्रत्याशियों की सूची में 15 महिलाओं को टिकट दिया है।