
Delhi
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस ने सिंडिकेट का भंडाफोड़ दिया है। इसके साठी दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। आरोपियों के साथ ही पुलिस ने 25 अवैध हथियारों को भी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले है।
दिल्ली पुलिस को इस गैंग के बारे में जानकारी मिली। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने छापा मारा और दो लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपियों से हथियारों की सप्लाई और साजिश जैसे बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।