लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के तीसरे चौथे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड ने भी उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर बात फाइनल ना होने के बाद अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शेष सीटों पर बात फाइनल ना होने पर आप जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के नेतृत्व में पार्टी शो प्रत्याशी उतारने की योजना बनाई है इसके लिए 86 विधानसभा क्षेत्र की सूची जारी कर दी थी मंगलवार को पार्टी की ओर से 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है।
जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि पिछली बार पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी ने खड़ा किया था इस बार पार्टी करीब 100 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़े। इसी क्रम में आज पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब राजनीतिक जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में दिखेंगे। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी प्रत्याशियों की सूची में 20 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार है।