Uttar Pradesh

Live Blog: अयोध्या: राम जन्मभूमि भूमिपूजन अपडेट 

अयोध्या में आज रचा जाएगा इतिहास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं अयोध्या

प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा लगाया

पूजन शुभ मुहूर्त  में सम्पन्न हुआ

अयोध्या में भव्य मंदिर के भूमिपूजन के लिए बस कुछ जो समय बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ मौजूद रहे।


11:55 AM – The India Rise 

5 सदी तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने धैर्य नहीं छोड़ा और आज वो दिन आ गया है जिसको सभी को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी हनुमानगढ़ी के दर्शन कर चुके हैं और उनका काफिला अब राम जन्मभूमि  परिसर में प्रवेश कर रहा हैं।

ram janam bhumi


12:09 PM – The India Rise 
ऐतिहासिक लम्हे की गवाही देगा आज भारतवर्ष। प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगते हुए भगवान राम को नमन किया है। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है।

12:20 PM – The India Rise 
मोहन भागवत समेत, अन्य अतिथि भी हैं मौजूद, अयोध्या नहरी में अब ऐतिहासिक पल आने जा रहा है, गणेश पूजन सम्पन्न हो चुका हैं। राम जन्मभूमि में सुरक्षा के इंतजाम का विशेष ध्यान रखा गया है।
ramjanm bhumi

12:28 PM – The India Rise 
32 सेकेंड के मुहूर्त का सभी को इंतजार है। दोपहर 12:44:08 बजे से 12:44:40 बजे तक यह विशेष मुहूर्त है। जिसमें चांदी का कछुआ, चांदी का बेलपत्र, चांदी की शिला, सोने के शेषनाग और सोने के वास्तुदेव शामिल होंगे।

12:34 PM – The India Rise 
पूजा करवाने वाले संतों ने बताया कि देश- दुनिया के अलग -अलग हिस्सों से शिलाएं मंगवाई गई हैं। जिसपर श्री राम का नाम लिखा है। भूमिपूजन का काम शुरू हो चुका है।
ramjanam bhumi

12:40 PM – The India Rise 

राम मंदिर का  जन्मभूमि पर पूजन जारी है। 32 सेकेंड के मुहूर्त का इंतजार है। दोपहर 12:44:08 बजे से 12:44:40 बजे तक यह विशेष मुहूर्त है।


12:43 PM – The India Rise 
पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि का पूजन करते हुए। पूजा के दौरान 9 शिलाओं का अनुष्ठान किया गया। इसके अलावा भगवान राम की कुलदेवी काली माता की भी पूजा की गई।

12:47 PM – The India Rise 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला  रख दी है। यह पूजन शुभ मुहूर्त  में किया गया था।

12:47 PM – The India Rise 
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते राम करुणा हैं वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते राम न्याय हैं वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। Rahul Gandhi (@RahulGandhi)August 5, 2020

13:07 PM – The India Rise 

भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 सदी बाद 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हुआ है। इस पल की प्रतीक्षा पीढ़ी दर पीढ़ी से की जा रही है। आगे सीएम योगी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की सूझबूझ से ही यह संकल्प पूरा हो सका है। अयोध्या में तीन साल पहले दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया गया था। आज सिद्धि मिल रही है। अयोध्या में अब विकास कार्य शुरू हो रहा है।

ram janam bhumi


13:19 PM – The India Rise 

मोहन भागवत संबोधन देते हुए कहते हैं कि आज आनंद का क्षण है। इस अद्भुत दृश्य को देखने का सभी का मन होगा लेकिन कुछ लोग कोरोना संक्रमण के कारण नहीं आ सक रहे हैं, लालकृष्ण आडवाणी जी जरूर घर बैठ के इस दृश्य को देख रहे होंगे। आज राम मंदिर बनने जा रहा है लेकिन राम की अयोध्या भी बननी चाहिए। हमें अपने मन में राम के विचारों को अपनाना होगा।

ayodhya live blog


13:27 PM – The India Rise 

नृत्यगोपाल दास ने साफ शब्दों में कहा कि लोग मुझसे पूछते थे कि राम मंदिर कब बनेगा ? तब हमने कहा था, जब एक तरफ मोदी, दूसरी तरह योगी अब नहीं बनेगा मंदिर तो कब बनेगा।

bhumipujan


13:46 PM – The India Rise 

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन देते हुए कहा की राम हम सभी के भीतर हैं, हनुमान जी के आशीर्वाद से आज राम मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर आधुनिकता का प्रतीक है। यह मंदिर राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। यह मंदिर करोड़ो लोगों के संकल्प का प्रतीक है।


14:07 PM – The India Rise

भारत के दर्शन, आस्था, दिव्यता में राम हैं तुलसी के राम सगुण राम हैं। नानक तुलसी के राम निगुण राम हैं। तमिल, कन्नड़ व देश के विभिन्न हिस्सों में राम को समझने के अलग अलग रूप हैं। प्रधानमंत्री ने नेपाल से माता जानकी को जोड़ते हुए राम की महिमा का ज्ञान करवाया। आगे कहा कि जब-जब राम को मान है विकास हुआ है। जब भी भटके हैं विनाश हुआ है। भावनाओं का ध्यान रखना है विश्वास बना कर काम करना है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए राम की मर्यादा का रास्ता अपनाना जरूरी है। दो गज की दूरी रखनी जरूरी है।

ram janam bhumi

आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री

जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है। Amit shah @AmitShah Twitter 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: