Politics

एक तरफ कोविड प्रोटोकॉल की जमकर उड़ रही हैं धज्जियां, दूसरी तरफ हाथरस मामले में चरम पर है राजनीति 

priyanka gandhi rahul the india rise


हाथरस गैंगरेप के मामले में राजनीति चरम पर पहुंच गई है। पिछली बार राहुल गांधी और उत्तरप्रदेश पुलिस के बीच हुए झड़प के बाद अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर हाथरस को रवाना हुए हैं। बता दें कि यूपी के कांग्रेस चीफ अजय लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

 

ये पॉलिटिकल स्टंट है: स्मृति इरानी

स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया है। वहीं योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका ने हाथरस को टूरिस्ट स्पॉट बना दिया है।

 

 

राहुल,प्रियंका समेत 5 लोग हुए रवाना

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने कि अनुमति मिली। कांग्रेस के कार्यकर्ता डीएनडी पर जमे हुए हैं। राहुल गांधी के साथ सुरक्षा गाड़ी भी पीछे लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

 

 

प्रियंका ने कहा अगली बार फिर कोशिश करेंगे 

हाथरस के लिए रवाना होने पर प्रियंका गांधी ने कहा अगर इस बार नहीं मिल पाए तो अगली बार हम फिर कोशिश करेंगे। राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस सांसद भी मौजूद हैं।

 

 

 

कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां

नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी से बातचीत हुई। डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: