सूखे आंवला में छिपे है चमत्कारी फायदे, इन बीमारियों से दिलाएंगा निजात

हेल्थ डेस्क : आंवले का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसके कई फायदे होते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये खांसी जुकाम जैसी कई बीमारियों से आपको छुटकारा दिलवाता है। आंवला स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह कई इंफेक्शन से भी आपको दूर रखता है। वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो हरा आंवला नहीं बल्कि अगर आप आंवला धूप में सुखाकर खाएंगे तो आपको ज्यादा फायदे होंगे।
ये भी पढ़े :- मोमोज की हकीकत जान लेंगे तो आप दोबारा नहीं खाएंगे, जानिए इसके सेवन से क्या – क्या हो सकते हैं नुकसान ?
सूखे आंवला खाने के फायदे
इम्यूनिटी को करता है बूस्ट
आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। वहीं अगर आंवला सूखा हो तो इसके गुण काफी अधिक हो जाते हैं। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
डाइजेशन को सुधारता है
हम दिन भरमें कई मलालेदार फूड खा लेते हैं। ये हमारे शरीर में कब्ज और अपच की समस्या को पैदा कर देता है। वहीं अगर आप सूखे आंवले का सेवन करेंगे तो ये आपके डाइजेशन सिस्टम को स्ट्रांग करता है।
ये भी पढ़े :- बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है केला, बस ऐसे बनाएं मास्क फिर करें इस्तेमाल
आंखों की रोशनी बढ़ने में करता है मदद
आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। जिस वजह से आपकी आंखों की रोशन बढ़ती है। इतना ही नहीं ये रतौंधी की समस्या को भी दूर करता है।
मुंह की बदबू से भी छुटकारा दिलवाता है
दांतों और मुंह की सफाई ना होने की वजह से मुंब में बदबू की समस्या हो जाती है। अगर आप सूखे आंवले को चबाते हैं तो आपके मुंह की बदबू दूर हो जाती है।