Politics

विधायक विजय मिश्रा MP के आगर से गिरफ्तार, इस मामले में हैं आरोपी

यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को आज मध्यप्रदेश के आगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक के साथ उनके कुछ गुर्गों को भी हिरासतmadh में लिया गया है।यहां के पुलिस अधीक्षक रमन सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल, विधायक को ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाया जाएगा।

madhya pradesh; bahubali vijay mishra arrested

 

विजय मिश्र के परिवार पर कई आरोप

उत्तरप्रदेश के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा 4 बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं, और अपने ज्ञानपुर क्षेत्र के बाहुबली विधायक माने जाते हैं। गौरतलब है कि विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्रा और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्रा पर कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इन तीनों पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है। 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और हाल ही में विधायक विजय मिश्रा पर गुंडा एक्ट लगा था। गुरुवार को विधायक की पत्नी रामलली मिश्रा के लापता होने की जानकारी उनके गनर ने पुलिस को दी।

 

ब्राम्हण होने के कारण किया जा रहा परेशान- विधायक

विधायक विजय मिश्रा का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगा रहे थे कि ब्राम्हण होने की वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। विजय मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ब्राह्मण होने के नाते  पुलिस कभी भी एनकाउंटर कर सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। वीडियो में विजय मिश्रा यह कहते दिख रहे हैं कि उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। बलिया के किसी बेटे को चुनाव लड़ने की बात भी कर रहे हैं, इसीलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है।

 

भदोही पुलिस ने बताया था वीडियो को भ्रमि

वीडियो जारी होते ही भदोही पुलिस ने इसका खंडन किया। एसपी रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी करके कहा कि विधायक विजय मिश्र ने असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने के लिए वीडियो बनाया गया है। यह जनता में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया। उनके खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: