TourismTrending

झांसी को मिलेगी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी का है दौरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 1900 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं, दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने के लिए भी सीएम योगी जायेंगे।

बता दें कि मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज झांसी दौरा है। कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर 1:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे। दोपहर 2 बजे नवनिर्मित लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2:10 बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचंद की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे। हॉकी म्यूजियम का शुभारंभ भी करेंगे। दोपहर 2:25 बजे ध्यानचंद स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का भी कार्यक्रम है। हॉकी ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान और हॉकी मैच का शुभारंभ भी किया जाएगा। दोपहर 2:50 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे सीएम योगी। दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना होगे। दोपहर 3:20 पर मां पीतांबरा पीठ और दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: