
India Rise Special
पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस ने घोषित की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें
सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व से टिकट दिया गया है।
सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह पिंकी फिरोजपुर शहर से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब की सभी 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी। नतीजे 10 मार्च को आने हैं। आगामी पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित 86 सीटों में मुख्यमंत्री चन्नी का नाम है।