India - WorldTrending

ISRO ने तीसरी बार घटाई चंद्रयान-3 की ऑर्बिट, अब चंद्रमा के और करीब पहुंचा यान

अब यान की चंद्रमा से सबसे कम दूरी केवल 150 किमी, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग  

नई दिल्‍ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 अगस्त यानी आज तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। अब चंद्रयान 150 Km x 177 Km की ऑर्बिट में आ गया है। यानी ये यान चंद्रमा की ऐसी कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी 150 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 177 किमी है। ऑर्बिट घटाने के लिए चंद्रयान-3 के इंजन कुछ देर चालू किए गए।

अब चंद्रयान-3 का ऑर्बिट सर्कुलराइजेशन फेज शुरू हो गया है। यानी यान अंडाकार कक्षा से गोलाकार कक्षा में आना शुरू हो गया है। अब ISRO 16 अगस्त को सुबह 08:30 बजे अगला ऑपरेशन परफॉर्म करेगा। इसमें संगठन के बेंगलुरु स्थित हेडक्वार्टर से वैज्ञानिक चंद्रयान के थ्रस्टर फायर कर उसे 100 Km X 100 Km की गोलाकार कक्षा में लाएंगे।

17 अगस्‍त को लैंडर से अलग होगा प्रोपल्‍शन मॉड्यूल

इसके बाद 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के लिए काफी अहम दिन है। इस दिन ISRO चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा। फिर 23 अगस्त को शाम लगभग 05:30 बजे लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा। इससे पहले नौ अगस्त को चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई थी, जिसके बाद ये 174 Km x 1437 Km की ऑर्बिट में आ गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: