International Tiger Day 2020: अच्छी खबर,पूरी दुनिया के 70% बाघ हैं भारत में।
आज विश्व बाघ दिवस है International Tiger Day बाघ राष्ट्रीय पशु होने के साथ-साथ देश की शक्ति, शांति, बुद्धि शान, सतर्कता, धीरज का भी प्रतीक माना जाता है। भारत के लिए अच्छी और गर्व की बात यह है कि विश्व में बाघों के 70 फीसदी आबादी भारत में है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 2967 बाघ हैं।
उत्तराखंड जिम कार्बेट नेशनल पार्क में
देश में सबसे अधिक बाघ उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हैं, रिपोर्ट के मुताबिक 2967 बाघों में 231 बाघ जिम
कार्बेट नेशनल पार्क में हैं। यहां बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
मध्यप्रदेश लिस्ट में है आगे
बाघों के मामले में पहले नंबर पर मध्यप्रदेश है। यहां बाघों की संख्या 526 पाई गई हैं। जबकि पहले 308 थी।
कर्नाटक दूसरे नंबर पर
मध्यप्रदेश के बार दूसरे नंबर पर कर्नाटक है पहले यहां बाघों की संख्या 406 थी। जबकि नए आंकड़ों के बाद यहां बाघों की संख्या बढ़कर 524 हो गई है।
उत्तराखंड में हो रही बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश, कर्नाटक के बाद तीसरे नंबर पर उत्तराखंड है। यहां भी बाघों की संख्या में बढ़त देखी गई है। पिछली बार यहां बाघों की कुल संख्या 442 थी जो कि इस बार बढ़कर 442 हो गई है।
यूपी ने 52 से 82 बाघों की बढ़त
ऑल इंडिया टाइगर एसटीमेशन के तहत बाघों की गिनती की जा रही है। यूपी में भी बाघों की संख्या में तेजी पाई गई है। दुधवा टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या में बढ़त देखी गई है। रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय कुमार पाठक का कहना है कि यहां बाघों की संख्या 52 से 82 हुई है। कुल बाघों की संख्या यहां 200 से अधिक है।
#Tiger Conservation is a classic example of #AtmaNirbharta as envisaged by PM @narendramodi ji.
On this #GlobalTigerDay, I salute our front line forest personnel whose sweat and toil have taken the tiger on the assured path of recovery in India.#IndiasTigerSuccess #TigerDay pic.twitter.com/Z6aEAgsjJN— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) July 29, 2020
बाघ से संबंधित जरूरी तथ्य
-:अप्रैल 1973 में बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था।
-: बाघों की सुरक्षा के लिए 1973 में बाघ परियोजना का प्रारंभ किया गया था।
-: भारत के उत्तर, पश्चिमी भाग को छोड़ कर बाघ पूरे देश में पाए जाते हैं।
-: नर बाघ की तुलना में मादा बाघ छोटी होती है।
-: नर बाघ की लंबाई लगभग 2.2 मीटर, ऊँचाई 1 मीटर, कुल भार 160 से 230 किग्रा. के बीच होता है।
-: भारत और बांग्लादेश के सुंदरबन में पाए जाने वाले बाघ मैंग्रोव में पाए जाने वाले विश्व के एक मात्र बाघ हैं।
-: नवजात बाघ अपने जन्म के एक सप्ताह कुछ देख नहीं पता।
-: बाघ की टांगे घोड़े के समान महबूत होती हैं।
-: वयस्क बाघ 6 मीटर से भी अधिक दूरी तक छलांग लगा सकता है।
-: सामान्य रूप से बाघों की रॉयल बंगाल इंडो-चीन, सुमात्रा, आमूर, साइबेरिया, दक्षिणी चीनी, कैस्पियन,जावा और बाली नाम की आठ प्रजातियां पाई जाती हैं।