world

भूकंप से ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में सहमें लोग,18 मिनट में दो बार भूकंप

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार

नई दिल्ली: ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में तड़के सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई।

जानकारी के मुताबिक,  सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: