
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में राजनीतिक दलों के द्वारा रैली व् जनसभाओं का दौर शुरू हो चुका है। जनता को लुभाने के लिए कोई भी सियासी दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। वही पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी पर पर निशाना साधा है। निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसका यह महिला घोषणा पत्र लोक-लुभावन है।
गौरतलब है कि रजा ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश से विलुप्त हो चुकी है। जिसके बाद वह आप केवल अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है| देश की जनता ने 60 साल तक कांग्रेस को देखा है कांग्रेस ने अपने शासनकाल में गरीबों को एक शौचालय तक नहीं दे पाई और आज महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने की बात करती है उनका घोषणा पत्र केवल लोक-लुभावन और छलावा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ योगी सरकार की भी तारीफ करते हुए रजा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए दोनों लोगों ने मिलकर बहुत काम किया है | मोदी ने देश की सभी महिलाओं को इज्जत घर देकर सम्मान किया है वहीं किसानों को संपन्न किया है।