India - WorldTrending

मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ तो भारत बनेगा चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश

23 अगस्त को शाम 6:04 बजे होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

नई दिल्‍ली: रूस की ओर से भेजा गया लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा पर क्रैश हो गया है। अब अगर भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल होता है तो वो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। दो दिन बाद यानी 23 अगस्‍त को चंद्रयान-3 को शाम 6:04 बजे 25 किमी की ऊंचाई से लैंड कराने का प्रयास किया जाएगा।

चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डी-बूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 01:50 बजे पूरा हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चांद से न्यूनतम दूरी 25 Km और अधिकतम दूरी 134 Km रह गई है। डी-बूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है।

ISRO ने शेयर की चंद्रमा के साउथ पोल की नई तस्वीरें

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रमा की साउथ पोल की फोटोज शेयर की हैं। इसे चंद्रयान-3 में लगे लैंडर हैजार्ड डिटेक्शन एंड एवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) से 19 अगस्त, 2023 को खींचा गया है। यह कैमरा लैंडर को सेफ लैंडिंग एरिया लोकेट करने में सहायता करेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: