India Rise Special

HP Statehood Day: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य परेड की सलामी ली

हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

HP: हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है | प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

आपको बता दें कि इस दौरान भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। परेड के बाद लगभग एक दर्जन विभागों ने झांकियों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की शानदार झलक पेश की। विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल और संस्थाओं के कलाकार लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश करते नजर आए।

Republic Day : गणतंत्र दिवस पर अलर्ट मोड में आई बिहार पुलिस, आतंकी और असामाजिक तत्वों रखेगी पैनी नजर

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिला में पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी परेड के दौरान मौजूद रहे। सरकार के अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी शिरकत की।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

कर्मियों के लिए हो सकती है डीए किस्त की घोषणा…

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए की किस्त की घोषणा कर सकते हैं। महंगाई भत्ते की करीब सात फीसदी किस्त पिछली सरकार के कार्यकाल से ही देय है। कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता एक जनवरी 2022 से देय है, जबकि चार प्रतिशत जुलाई 2022 से दिया जाना है। वर्तमान में कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: