India - WorldTrendingworld

सेशेल्स में गांधी और मंडेला की प्रतिमा से अभद्रता, भारतीय उच्चायोग ने कड़े शब्दों में की निंदा

इंटरनेशनल डेस्क :  सेश्ल्स में विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी और नेल्शन मंडेला की मूर्तियों के बाद अभद्रता का मामला सामने आया हैं। इस बात से नाराज भारतीय उच्चायोग ने इस बात की निंदा करते हुए कहा की,  ”वह विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी और नेल्शन मंडेला की प्रतिमा के साथ बर्बरतापूर्ण कृत्य की निंदा करता है। उच्चायोग ने इस मामले में कार्रवाई के लिए सेशेल्स के अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया।”

आपको बता दे की, साल 2022 में सेशल्स के विक्टोरिया में फ्रीडम स्क्वायर के सामने पीस पार्क में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का किया गया था।  इस प्रतिमा का अनावरण सेशेल्स में भारतीय उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग और सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे द्वारा किया गया था।

ये भी पढ़े :- ब्रेकिंग : पटियाला ग्रामीण के विधायक बलबीर सिंह बने मंत्री, राजभवन में ली मंत्रीपद की शपथ

उस अवसर पर बोलते हुए उच्चायुक्त सुहाग ने कहा था की, ” महात्मा गांधी की उपलब्धियों के बारे में बात की थी और कहा था कि वह महात्मा गांधी को सेशेल्स में घर देने के लिए वास्तव में यहां के लोगों के आभारी हैं। यह प्रतिमा एक ऐसे व्यक्ति को सार्थक श्रद्धांजलि है, जिसने अपना पूरा जीवन मानवता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा था कि दुनिया में संघर्ष, हिंसा और विनाश के इस दौर में उनके विचार और मूल्य हमेशा प्रासंगिक हैं।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: