
मुनाफाखोरी कर रहे एंबुलेंस कर्मी को हुई जेल, 2 किलोमीटर के वसूले 8500 रुपए
देश में स्थिति कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से काफी नाजुक चल रही है ऐसे में भी लोग मुनाफा कमाने के पीछे भाग रहे हैं लोगों की मदद करने के लिए जहां कुछ लोग इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इंसानियत को शर्मसार करने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल दिल्ली में एक एंबुलेंस कर्मी ( Ambulance personnel ) को मात्र 2 किलोमीटर के ₹8500 वसूलने पर जेल हो गई।

यह भी पढ़े : बिहार: शहरी निकायों में बनेंगे नए बस-ऑटो स्टैंड, बंटेगा मास्क: उप मुख्यमंत्री
यह पूरा मामला सरिता विहार थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने कोविड मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की एवज में 10 गुना अधिक रुपए वसूलने के मामले में एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी की माने तो पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह एंबुलेंस कर्मी शिव मंदिर कॉलोनी गाजियाबाद निवासी प्रमोद कुमार उम्र 30 साल है।
यह भी पढ़े : बिहार: शहरी निकायों में बनेंगे नए बस-ऑटो स्टैंड, बंटेगा मास्क: उप मुख्यमंत्री
पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुनाफाखोरी कर रहे एंबुलेंस कर्मी पर पुलिस टीम ने सख्त कार्यवाही करते हुए उसकी एंबुलेंस जप्त कर ली है आरोपी ने अपोलो अस्पताल से होली फैमिली अस्पताल महज 2 किलोमीटर में मरीज को शिफ्ट करने के लिए ₹8500 वसूले थे। पुलिस एंबुलेंस कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।