world

दुबई: भारतीय लड़की ने दुबई में 100 आसान कर रचा इतिहास


दुबई में रहने वाली भारतीय लड़की समृद्धि कालिया ने एक छोटे बॉक्स में 3 मिनट में 100 आसान कर विश्व
रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक समृद्धि ने तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज किया है।
समृद्धि कालिया ने एक महीने के अंदर दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
खलीज टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक 11 साल की समृद्धि का नाम गुरुवार को ‛फास्टेस्ट हंड्रेड योगा
पोस्चर्स पर परफॉर्म्ड इन रिस्ट्रिक्टेड एरिया’ के लिए गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। समृद्धि ने
यह चैलेंज 3 मिनट 18 सेकंड में दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा के व्यूइंग डेक पर किया था।

कितने घंटे करती हैं प्रैक्टिस
समृद्धि कालिया दिन में तीन घंटे योग का अभ्यास करती हैं। इसके साथ ही उन्हें म साइकिल चलना, लॉन
टेनिस, तैराकी स्केटिंग भी पसंद है। इसके अलावा समृद्धि खाली समय में बैडमिंटन भी खेलना पसंद करती
हैं। उन्होंने न केवल आसान में अपने आप को तैयार किया है बल्कि कलात्मक और लयबद्ध योग में भी
सराहना पाई है। समृद्धि कालिया की योग्यता को देखते हुए 2020 में महावाणिज्य दूत ने प्रवासी भारतीय
दिवस पुरस्कार से भी नवाजा था।

समृद्धि ने कहा हार नहीं माननी चाहिए
समृद्धि कालिया ने दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनाया था। जो हर साल 21 जून को
मनाया जाता है। समृद्धि दुबई के एंबेसडर स्कूल में 7 वीं में पढ़ती हैं। उनका कहना है कि हमें कभी हार नहीं
माननी चाहिए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: