
प्रतिदिन एक चम्मच देसी घी सेवन मिलेंगे इतने सारे फायदे, आप भी डाइट में करें शामिल
हेल्थ डेस्क : भारत में देसी घी का यूज हर घर में किया जाता है, ना केवल लोग इससे खाना बनाते हैं बल्कि दाल सब्जी के ऊपर से भी डालकर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फैट के डर से घी से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं घी के कुछ ऐसे उपाय जिसके इस्तेमाल के बाद आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
भोजन पचाने में है मददगार
अगर आपका खाना नहीं पच रहा है तो आप घी का सेवन करना शुरू कर दें। ये आपकी आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये खाने को जल्दी पचाने में भी मददगार है।
ये भी पढ़े :- क्या आपको भी घटाना है झटपट मोटापा, तो आंवले का इस तरह से करें सेवन ….
भूख और नींद के लिए भी है फायदेमंद
भूख और नींद के लिए भी देसी घी रामबाण है। देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है। ये एसिड आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल भी पाए जाते हैं। जो वजन को भी मेनटेन करता है।