TrendingUttar Pradesh

यूपी में पांच IPS अधिकारियों के तबादले, डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा बने कार्यवाहक DGP   

11 महीने से डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे डॉ. देवेंद्र सिंह

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश पुलिस के नए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा को बनाया गया है। बीते 11 महीने से डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे कार्यवाहक डीजीपी इंटेलिजेंस डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान 31 मार्च यानी आज रिटायर हो गए। वह 1988 बैच के IPS अफसर थे और राज्‍य के कई जिलों में अपनी सेवाएं दीं।

डीसी चौहान की गिनती यूपी के तेज तर्रार अधिकारियों में होती रही है। उनकी सेवानिवृत्ति के साथ प्रदेश के नए पुलिस मुखिया की तलाश तेज हो गई थी। सन् 1988 बैच के ही चार अधिकारी डीजीपी पद की रेस में बताए जा रहे थे। इनमें विजय कुमार की सेवानिवृत्ति जनवरी, 2024 में है। वहीं, डीजी की रेस में एक नाम आनंद कुमार का भी है। वह अप्रैल, 2024 में रिटायर होंगे। इसी बैच के अनिल कुमार अग्रवाल जो कि फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अप्रैल और डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा मई, 2023 में रिटायर होने वाले हैं।

महानिदेशक बनने के पीछे बेहतर कार्यशैली है

डीजीपी के पद के लिए आरके विश्वकर्मा के चयन के पीछे बड़ा कारण उनकी कार्यशैली और ईमानदार छवि है। वह 15 फरवरी, 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल, वह पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं। आरके विश्वकर्मा जौनपुर निवासी हैं। बताया जा रहा है कि राज्य शासन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे गए प्रस्ताव में डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा का नाम पहले ही भेज चुकी है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पुलिस विभाग से जुड़े अलग-अलग यूनिट में अगले कुछ दिनों में प्रमुख बदले जा सकते हैं।

पांच IPS के हुए ट्रांसफर

शुक्रवार को ही प्रदेश में पांच IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई। डीजी कारागार आनंद कुमार डीजी को-ऑपरेटिव बनाए गए हैं। उनके अलावा विजय कुमार को अतरिक्त सतर्कता का चार्ज, एम के बसाल पीसीएल, प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था के साथ ईओडब्‍ल्‍यू का चार्ज और एस एन साबत को पुलिस महानिदेशक कारागार बनाया गया है।

यूपी में पांच IPS अधिकारियों के तबादले, डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा बने कार्यवाहक DGP   

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: