Start-Up

StartUps: जानें स्टार्टअप्स KSP Inc के फाउंडर पुनीत बेरी के बारे में

1987 में की थी KSP Inc की शुरुआत

1980 के दशक में पुनीत बेरी ने अपने पिता संतोष कुमार बेरी के कारोबार को समझने की कोशिश की। जो कि, लगभग 20 कर्मचारियों के साथ डीजल इंजन क्रैंकशाफ्ट का निर्माण करते थे। उस समय पुनीत उद्योग में बदलाव महसूस कर रहे थे। उन्होंने महसूस किया कि, क्रैंकशाफ्ट तकनीकी प्रगति के साथ फीके पड़ने वाले हैं।
1987 में की थी KSP Inc की शुरुआत
इसको लेकर पुनीत को मौजूदा संसाधनों और पूंजी के साथ वैश्विक निर्यात अवसर के बारे में सोचने का मौका मिला। जिसके बाद काफी विचार-मंथन के बाद उन्होंने पाइपलाइन फ्लैंग्स के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। जो विशेष रूप से मध्य पूर्व में उच्च मांग में था। पुनीत ने बताया कि, उन दिनों मध्य पूर्व के देशों ने अपनी तेल रिफाइनरियों के रखरखाव और अपग्रेडिंग के लिए अमेरिकी कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। जिसको लेकर पुनीत ने साल 1987 में नोएडा स्थित KSP Inc की शुरुआत की।
KSP  को B2B कंपनी को करना पड़ा बंद
KSP  को B2B कंपनी के रूप में लॉन्च किया गया था। जो अमेरिकी कंपनियों के लिए पाइपलाइन फ्लैंग्स का निर्माण करती थी। कुछ सालों तक इसका कारोबार अच्छा रहा। हालांकि 1990 के दशक में अमेरिका ने भारत और चीन से स्टेनलेस स्टील के फ्लैंग्स पर प्रतिबंध लगा दिया।  जिससे उद्योग में रुकावट पैदा हो गई। लेकिन पुनीत घबराए नहीं और उन्होंने इसे एक अन्य व्यावसायिक अवसर की तलाश में रुप में देखा। दरअसल पुनीत ने “विदेश यात्रा के दौरान अमेरिका में एक बगीचे और मनोरंजक गतिविधियों के लिए एक जगह के साथ अस्थायी शेड वाले स्टोर देखे।” जिसके बाद पुनीत ने 1991 में गार्डन डेकोर प्रॉडक्ट को लॉन्च किया। हालांकि शुरुआत में बिजनेस वर्टिकल अच्छा कर रहा था, लेकिन बिक्री में गिरावट हो रही थी।
2001 में बर्ड फीडर किया लॉन्च
जिसके बाद साल 2001 में KSP Inc ने बर्ड फीडर लॉन्च किया। वहीं अब एक अमेरिकी कंपनी से अनुबंध भी हो चुका है। KSP Inc वर्तमान में  9 से ज्यादा देशों में बर्ड फीडर निर्यात कर रही है। इसके बाद कंपनी ने साल 2004 में होम डेकोर उत्पादों को भी लॉन्च कर दिया। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि, विविधताओं और मौसम बदलने के साथ भी कंपनी का काम न रुके।
कंपनी कई सामानों का कर रहा उत्पादन
मौजूदा समय में केएसपी बर्ड फीडर लॉन और उद्यान सजावट, फर्नीचर, फायरप्लेस उपकरण और सहायक उपकरण और घरेलू भंडारण समेत कई उत्पादों का निर्माण कर रहा है। यह अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों को निर्यात करता है। इसके कुछ ग्राहकों में वॉलमार्ट, लोव्स, टेस्को, सेन्सबरी, स्टेपल्स के साथ अन्य शामिल हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: