IndiaTrending

Budget 2023: कोरोना से प्रभावित हुए छोटे और मझोले उद्योगों को दी जाएगी राहत

अगले 3 साल में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि, हम ऐसा भारत चाहते हैं, जहां महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति समेत सभी को जगह मिले।

सीतारमण ने कहा कि, भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है, और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। साथ ही 28 महीने तक तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने के अलावा सीतारमण ने बताया कि, देश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। ग्लोबल स्लोडाउन के चलते हमारी विकास दर 7% रही है। बाकी देशों की तुलना में सबसे मजबूत है। उन्होंने बताया कि, बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। अगले 3 साल में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे।

Budget 2023: भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर- वित्तमंत्री सीतारमण

कोरोना से प्रभावित हुए छोटे और मझोले उद्योगों को राहत दी जाएगी। विवादों के निपटारे के लिए स्वैच्छिक समाधान योजना लाई जाएगी। व्यवसायों के लिए PAN नंबर का इस्तेमाल सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: