India Rise Special

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर, कहा- कारवां का राजनीति से सामाजिक महत्व अधिक

जम्मू कश्मीर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा अब अंतिम पडाव की तरफ है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। इस दौरान इस यात्रा कई सारे राजनेता और हस्तियाँ जुडती रही है। इसी श्रंखला में इस यात्रा में आज उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदमार्च किया।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़े :- बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता को मिली जान से मारने धमकी, राजद ने अविलंब कार्रवाई की उठाई मांग

राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस के भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। इस यात्रा के जरिये राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी का कहना है कि, ”यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।”

भारत जोड़ो यात्रा में तपस्या बताते हुए कहा कि, ”उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: