Chhattisgarh

हिंदी भाषा के बारे में जानें दिलचस्प बातें, साथ ही यह भी जानें कि आज के दिन इतिहास के पन्नों में और क्या-क्या दर्ज है

hindi diwas why we celebrate hinidi diwas the india rise special news


हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1953 से हुई थी। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषाओं में से एक है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।


संविधान अनुच्छेद 343 (1) में उलेलख है इसके अनुसार राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिए जाने को लेकर गैर हिंदी लोगों ने इसका विरोध किया था। इस वजह से अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा बनाया गया।


हिंदी भाषा से जुड़ी जरूरी बातें 

हिंदी हमारी राजभाषा है यह विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषाओं में से एक है। दुनिया की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था Ethnologue के मुताबिक सब दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया गया था कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

ऑक्सफोर्ड की ‘वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर’ डेनिका सालाजार के अनुसार अब तक हिंदी भाषा के 900 शब्दों को डिक्शनरी की जगह मिल चुकी है। हर साल इस डिक्शनरी में हिंदी के शब्द जोड़े जाते हैं। साल 2019 के मार्च संस्करण में ‘सूर्य नमस्कार’ शब्द ‘चड्डी’ जैसे शब्दों को लिस्ट में शमिल किया था। वहीं 2017 में करीब 70 शब्दों को शामिल किया जिसमें 33 से ज्यादा हिंदी के थे।


इजरायल के रोंडन नामक  के व्यक्ति ने दुनियाभर की भाषाओं के सही उच्चारण के लिए एक ऑनलाइन मंच ‘फोरवो’ तैयार किया था। इसमें उच्चारण को सुनकर अपनी गलतियों को ठीक किया जा सकता है। 2008 में शुरू हुई इस वेबसाइट में भारतीय शब्दों को खूब पसंद किया जाता है। अब तक 14,741 हिंदी शब्दों को इसमें शामिल किया जा चुका है। इनमें स्त्री, ओम, किरण और रायता जैसे शब्द हैं।


इंटरनेट पर हिंदी का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है साल 2016 में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या करीब 5.5 करोड़ थी। जो की 2021 तक 14.4 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


आज के दिन इतिहास के पन्नों में और क्या-क्या दर्ज है
  • 1770 में  डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता मिली थी
  • 1901 में विलियम मैकिनले अमेरिकी राष्ट्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • 1960 में ओपेक की स्थापना की गई थी
  • 2000 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज ME की लॉन्चिंग की थी। (Microsoft released Windows Me (Millennium Edition), the last DOS-based version of Windows)
  • 2003 एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ
  • 2006 परमाणु ऊर्जा का सहयोग बढ़ाने पर की सहमति। तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मना से सम्मानित करने के घोषणा।
  • 2007 जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केंद्र से पहला चंद्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
  • 2016 पैरा ओलंपिक 2016 से भारत के अब तक कुछ 4 पदक हुए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: