ChhattisgarhDelhiIndia - WorldMadhya PradeshTrending

देश के कई राज्‍यों में बारिश-बाढ़ से 76 लोगों की मौत, उत्तराखंड गए MP के पर्यटकों पर गिरे पत्थर

पांच राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली में यमुना नदी से बाढ़ का खतरा

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्‍तर प्रदेश और पंजाब में छह दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं और पुल ढह गए।

देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 72 घंटों में 76 लोगों की जान चली गई। इनमें से यूपी में सबसे अधिक 34 मौतें, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान, हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।

दिल्‍ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर

वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। सन् 1978 में हाईएस्ट 207.49 मीटर तक गया था।

इन राज्‍यों के लिए अगले 24 घंटे अहम

इसके अलावा दिल्ली में मंगलवार सुबह तक यमुना का वाटर लेवल 206.32 मीटर पहुंचा। पुराने रेलवे ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन रोका गया और ट्रैफिक भी बंद है। उधर, बारिश की वजह से लगातार चौथे दिन जम्मू के रास्ते अमरनाथ यात्रा रोकी गई। वहीं, तेज बारिश की बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: