IndiaIndia - WorldTrending

World Wrestling Championship 2022 : भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने जीता पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेशनल डेस्क :   विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022(world wrestling championship 2022) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहलवान बजरंग पुनिया(Bajrang Punia) और विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) ने पदक जीत देश का गौरव बढाया है। पीएम मोदी ने पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए, उन्हें जीत की बधाई दी है।

ये भी पढ़े :- बड़ी खबर: रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास ….

पीएम मोदी ने बजरंग पुनिया व विनेश फोगाट जमकर की तारीफ 

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को पदक दिलाने वाले पहलवानों बजरंग पुनिया और विनेश फोगट के प्रदर्शन की पीएम मोदी ने जजमकर सराहना की और उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया रविवार को बेलग्रेड में हुए मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। वहीं विनेश फोगट ने विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं। विनेश ने पिछले हफ्ते बेलग्रेड में 53 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

ये भी पढ़े :- टीवी एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, लम्बे समय से पैरालिसिस से थी ग्रसित….

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखी ये बात 

भारतीय पहलवानों की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”हमारे पहलवान हमें गौरवान्वित करते हैं। फोगट विनेश और बजरंग पुनिया को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप बेलग्रेड में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह दोनों पहलवानों के लिए विशेष है क्योंकि विनेश इस मंच पर 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। वहीं बजरंग पुनिया ने भी अपना चौथा पदक जीता है। यह किसी भी भारतीय पहलवान की इकलौती उपलब्धि है। ”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: