India Rise Special

हरियाणा में एचएसवीपी रिटायर पिता और मां की बेटे ने की कैंची से गोदकर हत्या, वजह जान रह जाएगे दंग

हरियाणा : हरियाणा (Haryana) में एक नशेड़ी बेटे ने संपत्ति के लालच में अपने माता-पिता की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शहरी विकास प्राधिकरण से रिटायर कर्मचारी और उनकी पत्नी को बेटे ने कैंची गोदकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े :- केंद्रीय खाद्य मंत्री ने किसानो को दी बड़ी खुशखबरी, इतने दिनों के लिए बढ़ाई गेहूं खरीद की समयावधि

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात कैंची से अपने पिता बीर सिंह और मां चंपा की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुटी। और उसे गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। आरोपी ने अपने माता-पिता की हत्या संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किया था। वह नशा करने का आदी है। नशे के लिए वह अपने माता-पिता से मारपीट कर रहा था।

ये भी पढ़े :- हरियाणा सरकार की नई शराब नीति के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला आप कार्यकर्ता, जमकर की नारे बाजी

पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी को नशे की लती था। वह अपने माता-पिता के साथ रोज झगड़ता था। यहां तक उनके साथ मारपीट भी करता था। बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे के बाद दंपती की जितेंद्र से घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने और अन्य बात को लेकर कहासुनी हो गई। ताव में आए आरोपी ने दोनों को कैंची से गोद डाला। और दोनों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीर सिंह व चंपा अपने बेटे जितेंद्र की दूसरी शादी कराना चाहते थे, लेकिन जितेंद्र शादी करने के लिए राजी नहीं था। इस बात को लेकर भी काफी झगड़ा होता था। वहीं, जितेंद्र अक्सर नशे के लिए उनसे पैसों की भी मांग करता था।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: