बारिश के मौसम में नहीं पड़ेंगे बीमार, इन चीजों का सेवन कर मजबूत करें इम्यूनिटी !
बारिश के मौसम में अक्सर कई तरह की बीमारियां चपेट करती हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में सेहत का ध्यान रखना जरुरी है। हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) शरीर को सुरक्षित रखने का काम करती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बीमारी से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना आवश्यक है। बेहतर खान पान और नियमित व्यायाम से इम्यून सिस्टम को मजबूत रखा जा सकता है।
इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मिलेगी मदद:-
लहसुन
लहसुन के सेवन से हम इम्यूनिटी को बेहतर कर सकते हैं। लहसुन एक अच्छा हाजमा भी माना जाता है। इससे बारिश में खाया पिया भी अच्छे से पच जाता है। लहसुन के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। लहसुन का सेवन करने से हमें सर्दी-जुकाम, अस्थमा जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।
अदरक की चाय
चाय हर किसी को पसंद है ऐसे में बारिश के मौसम में अदरक वाली चाय पिने के कई फायदे हैं। अदरक की चाय इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करने के साथ ही हमारी भूख बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में अदरक और नींबू मिलाकर पीएं। इससे बॉडी भी दिन भर स्ट्रांग रहेगी।
नाशपाती
नाशपाती फाइबर से भरपूर होता है।नाशपाती से हमारे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी मिलते हैं। इसमें पेक्टिन होता है। जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और फ्लू का खतरा भी कम होता है।
काली मिर्च
काली मिर्च मसाले के साथ साथ दवा का भी काम करती है। कुछ लोग इसका उपयोग काढ़े में तो कुछ चाय में, तो कोई सब्जियों में भी करता है। इससे सिर दर्द दूर होगा और इसकी चाय पीने से कफ़ भी दूर होता है। खांसी के इलाज के लिए भी काली मिर्च बहुत ही कारगर औषध है।
हल्दी का सेवन करें
हल्दी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी गर्म होती है। इस कारण से सर्दी जुकाम आदि समस्याएं नहीं होती है। आप इसका सेवन गर्म दूध में मिलाकर कर सकते हैं।
बादाम का सेवन करें
बादाम का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारी इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और हमारे दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें:- दांत दर्द से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं राहत