India Rise Special

हरी पत्तेदार सब्जियों का ऐसे करें सेवन , स्वाद के साथ सेहत को मिलेगा ये लाभ

सभी को पता है कि हरी और पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के बहुत लाभदायक होती है। लेकिन बच्चे ही नहीं कई बार बड़े भी हरी सब्जियां खाने में बहुत आनाकानी करते हैं। तो ऐसे में हरी सब्जियों का सूप या जूस पीना भी लाभदायक होता है। इन सब्जियों में थोड़े फ्लेवर्स का इस्तेमाल करके जूस या सूप को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। साथ ही हरी सब्जियों का पोषक तत्व भी खतम नहीं होता है।

 

पालक, गाजर और सेब का जूस

 

सभी जानते है कि पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जबकि गाजर और सेब भी पोषक तत्व पाए जाते हैं तो इसका जूस या सूप बनाकर पीना शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए आवश्य है। तो इसका जूस बनाने के लिए 5-6 पालक की पत्तियां, 1 सेब, 1 गाजर, और स्वाद के लिए  दालचीनी ले लें। सबसे पहले पालक, गाजर और सेब को अच्छी तरह काट लें। फिर इन्हें मिक्सी में पीस लें। पीसने समय थोड़ा पानी जरूर मिला लें। इसके बाद सारी चीज़ों की जब अच्छी तरह से प्यूरी बन जाए तो इसे गिलास में निकाल लें। ऊपर से काला नमक और दालचीनी बुरक कर सर्व करें।

 

 

सेलेरी, मौसंबी और पालक का जूस

 

पालक के जूस के साथ सेलेरी, मौसंबी का कांबिनेशन बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके लिए 6-7 पालक की पत्तियां, 1 मौसंबी, 2 सेलेरी, और  नींबू का रस स्वाद के लिए डाल सकते हैं। जूस बनाने के लिए सबसे पहले मौसंबी, पालक और सेलेरी को अच्छी तरह से धोकर काट लें। इन सबको एक साथ जूसर में डालकर पीस लें। स्वाद बढ़ाने के लिए साथ ही साथ इसमें नींबू का रस भी डाल दें। और सर्व कर दें।

 

 

पत्तागोभी और नींबू का जूस

 

 

हांलाकि कम ही लोगों को पत्तागोभी पसंद आता है। पत्तागोभी का प्रयोग  आमतौर पर सलाद के रुप में किया जाता है। लेकिन इसका जूस आपको जरूर भाएगा। जूस बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 पत्तागोभी, 5-6 पुदीने की पत्तियां, 1 टीस्पून शहद, 1 चम्मच नींबू का रस ले लें। और पत्तागोभी के ऊपर के पत्तों को निकालकर पत्तों को धो लें। अब पत्तागोभी के साथ पुदीने की पत्तियों को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसे ग्लास में निकालकर शहद और नींबू का रस डालकर इसे पी लें।

 

 

खीरा और कीवी का जूस

 

हांलाकि खीरा सलाद के रुप में सभी को पसंद आता है। लेकिन खीरा और कीवी का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसका जूस बनाने के लिए सबसे पहले 1 खीरा, 1 कीवी ले लें। इसके बाद जूसर में खीरे और कीवी को एक साथ डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें। इसमें किसी तरह का फ्लेवर एड करने की जरूरत नहीं पड़ती। हां अगर आप चाहें तो हल्का सा काला नमक जरूर मिला सकते हैं।

 

 

लौकी, आंवला और पुदीने का जूस

 

 

अब तक के बताए हुए सब तरह के जूस में ये जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आंवला इम्यूनिटी लेवल को बूस्ट तो करता ही है। साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1/2 छिली हुई लौकी, 3-4 आंवला कटा हुआ, लेन 2-3 पुदीने की पत्तियां, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, लेना है। वहीं इसको बनाने के लिए जूसर में लौकी, आंवला,  पुदीना,  अदरक,  काला नमक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह इन सबको पीस लें।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: