Delhi

दिल्ली में मौसम ने ली करवट , भीषण गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत

नई दिल्ली।  महीनों से भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार को पड़ी बारिश की फुहार ने राहत दिलायी है। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि, “पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी और लू की चुभन झेलते आ रहे दिल्लीवासियों को अगले एक सप्ताह तक कुछ राहत का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि अगले सात दिनों में बादल, आंधी, बूंदाबांदी जैसी मौसम की गतिविधियां बनी रहेंगी।”

ये भी पढ़े:-दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश जाएंगे अमित शाह, एसएसबी के जवानों से करेंगे मुलाक़ात

बताया जा रहा कि , गुरुवार को भी दिल्ली में तेज धूप में लोगों को परेशान किया। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मुंगेशपुर और नजफगढ़ का इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। इन दोनों जगहों का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े ;- 5G का भारत में हुआ सफल परिक्षण, संचार मंत्री ने कहा :- “सितंबर-अक्टूबर तक भारत का अपना 5जी ढांचा होगा तैयार”

दिल्ली के मौसम को लेकर पहले ही दिल्ली मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि, ” अगले सात दिनों के बीच तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा होने या लू जैसी स्थिति के वापस लौटने के आसार फिलहाल नहीं हैं। शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने की बात पहले ही बताई गई थी। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चलने के आसार बताए गए थे।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: