India Rise Special

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से घण्टों तक बाधित रहा शिलाई-मीनस मार्ग

नाहन : हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेडवाला करीब भूस्खलन की वजह से शिलाई-मीनस मार्ग पर यातायात तकरीबन तीन घंटे तक बाधित रहा। इससे जिला शिमला, उत्तराखंड, नाहन व चंडीगढ़ जाने वाले सैकड़ों वाहन मार्ग के दोनों तरफ फंसे रहे। इससे यहां पर लोगों को तीन घंटे तक गर्मी में वाहनों में ही परेशान होना पड़ा।

ये भी पढ़े :- शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, आर्य नगर थाना में मामला दर्ज

प्रदेश में चल रहा राष्ट्रीय राजामार्ग को चौड़ा करने का कार्य 

प्रदेश में इन दिनों राष्ट्रीय राजामार्ग को चौड़ा करने का कार्य एचईएस इन्फ्रा कंपनी कर रही है। इसी के चलते रात के समय पहाड़ी पर ब्लास्टिंग करके पहाड़ का बड़ा टुकड़ा गिरा दिया। इससे शुक्रवार सुबह तीन तक मार्ग आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। मार्ग बंद होने से कई लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए काफी परेशान होना पड़ा।

ये भी पढ़े :- दिल्ली में मौसम ने ली करवट , भीषण गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत

सैकड़ो लोग जाम में फंसने पर हुए मजबूर 

मार्ग बाधित होने से राजधानी शिमला को जाने वाली बसों के रूट भी बाधित हुए। सैकड़ों लोगों की गाड़ियां लंबे जाम में फंसी रहीं। मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशान बीमार लोगों व गर्भवती महिलाओं को होना पड़ा। स्थानीय लोगों की मानें तो इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए कंपनी द्वारा ताबड़तोड़ ब्लास्टिंग की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: