India Rise Special

फायदों से भरपूर अखरोट हैं सभी लोगो की पसंद

अखरोट खाने के क्या हैं फायदे

हमे अपनी रोज़ की डाइट में अलग-अलग नट्स और सीड्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। सभी नट्स और सीड्स में अखरोट का सबसे ऊंचा दर्जा है। स्वास्थ्य फायदों से भरपूर अखरोट सभी उम्र के लोगों का पसंदीदा रहा है। अगर आप उसको अपनी डाइट में शामिल करने की वजह तलाश रहे हैं, तो उससे मिलने वाले फायदों की संख्या जानना भी ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/cigarettes-can-cause-harm/

अखरोट खाने के क्या हैं फायदे?

फायदों से भरपूर अखरोट हैं सभी लोगो की पसंद

डॉक्टर और पोषण आहार विशेषज्ञ नियमित अखरोट खाने की सलाह देते हैं। दिल से लेकर स्किन तक, अखरोट देता है विभिन्न फायदे।

दिल के रोग करे दूर

मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स की वजह से अखरोट दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इसीलिए अखरोट हमारे दिल को जवान रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

दिमाग को बढ़ाने वाला पूर्ण फूड

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक अखरोट सबको पसंद आया है। अखरोट का आवरण न सिर्फ इंसानी दिमाग के समान होता है, बल्कि ये स्वस्थ दिमाग के काम का भी समर्थन करता है। शोधकर्ताओं की राय है कि अखरोट में पाया जाने वाला स्वस्थ फैट्स ऑक्सीडेटिव तनाव के लेवल को कम करने में मददगार होता है। दूसरा हैरान करनेवाला फायदा यह है कि वह दिमागी दक्षता और स्वस्थ को सुधारने में मदद करता है। अखरोट खास तौर से छोटे बच्चों को खिलाया जाना चाहिए।

कैंसर के खतरे को करता है कम

कई रिसर्च में पाया गया है कि अखरोट का नियमित सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज से भी बचाता है।

अखरोट खाने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है?

हर दिन में 1-2 अखरोट खाना स्वास्थ्य के फायदे पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। खाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक अखरोट को रात भर भिगोकर छोड़ देना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भीगोए हुए अखरोट और अन्य नट्स शरीर में संपूर्ण कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। प्रेगनेन्ट महिलाओं के लिए भी फायदेमंद।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: